माँ बनना हर महिला का सपना होता है। और ये वो खुबसूरत अहसास है जिसे हर महिला महसूस करना चाहती हैं। लेकिन माॅ बनना इतना आसान नहीं जितना आप सोच रही हैं। इसके लिये सही समय का चुनाव और उपयुक्त समय पर शारीरिक सम्बन्ध बनाना बहुत जरूरी होता हैं। आज के इस लेख हम आपको बतायेगे कि कौन सा समय प्रेग्नेंट होने के लिये उपयुक्त होता हैं। और इसके लिये आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना हैं। सबसे पहले आपको अपनी उम्र का ध्यान रखना हैं क्योकि गर्भवती होने के लिये उपयुक्त आयु 22 वर्ष से 29 वर्ष मानी गयी हैं। इसी समय हर महिला गर्भवती होने के लिये मानसिक और शारीरिक रूप् ासे पूरी तरह तैयार होती हैं। अगर आप भी इसी उम्र की है तो ये आपके लिये बहतरीन मौका हैं। दूसरी बात आपको आपने ओव्यूलेशन के बारे मे सही जानकारी होना अति आवश्यक हैं। ओव्यूलेशन मासिक धर्म से जुड़ा पीरियड है। अगर आप ओव्यूलेशन के वक्त यौन संबंध बनाती है तो प्रेग्नेंट होने की सम्भावने अधिक होती हैं। ओव्यूलेशन मेंस्ट्रूएल पीरियड्स के 7 दिन के बाद शुरू होता हैं। और पीरियड शुरू होने के 7 दिन बाद तक रहता हैं। इसे फर्टाइल स्टेज भी कहते हैं। यही वह समय होता है जब कोई भी महिला गर्भवती हो सकती हैं। इसलिये गर्भवती होने के लिये यौन संबंध बनाने से पहले ओव्यूलेशन पीरियड को ध्यान में रखे। तीसरी बात आॅर्गज्म की है गर्भवती होने के लिये आॅर्गज्म का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि पुरूष सम्भोग करते समय केवल अपनी संतुष्टि का ध्यान रखते है और वे अपने पार्टनर की संतुष्टि के बारे में नहीं सोचते हैं। अगर ऐसी स्थिति होती है तो गर्भ को धारण करने में समस्या आ सकती है। अगर महिला यौन सम्बन्ध के दौरान आॅर्गज्म को प्राप्त कर लेती है तो इस स्थिति में प्रेग्नेंट होने की सम्भावना काफी बढ़ जाती हैं। क्योकि ऐसी स्थिति में शुक्राणु ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं। महिलाओ के यौन सम्बन्धो के दौरान महिलाओ का चरमोत्कर्ष पर पहुँचने पर गर्भाशय मे होने वाला संकुचन शुक्राणुओ को अन्दर तक पहुँचाने में काफी मदद करता हैं। चैथी बात गर्भवती होने के लिये सम्भोग की सही मुद्रा का भी ध्यान रखना जरूरी है सही मुद्रा मे सम्भोग करने से गर्भवती होने की सम्भावनाये काफी बढ़ जाती है। इसीलिये सम्भोग की कुछ मुद्राओं को सम्भोग के लिये अधिक उपयुक्त माना गया हैं। जैसे मिशनरी अवस्था उपयुक्त अवस्था हैं। हालाकि इसके कोई प्रमाणित प्रमाण मौजूद नहीं हैं। फिर भी ये उपयुक्त हैं। क्योकि कुछ विशेषज्ञों ने स्कैन के माध्यम से ये जानने की कोशिश जरूर की है कि जब यौन सम्बन्ध बना रहे हो तो शरीर के अन्दर क्या चल रहा होता है। इसके लिये विशेषज्ञों को कुछ साहसी पति-पत्नियों ने आपने सम्भोग के दौरान अपनी मर्जी से एम आर आई करने की इजाजत भी दी हैं। जिसमंे सम्भोग करने की 2 मुद्रायें सही मानी गयी है पहली जब आपके पति आपके उपर हो, दूसरी डाॅगी स्टाइल। इन मुद्राओं के माध्यम से ही शुक्राणु सीधे गर्भाशय के मुख के पास पहुंचते हैं। इसलिये मिशनरी अवस्था उपयुक्त अवस्था हैं। यदि आप यौन सम्बन्ध बनाने के बाद लेटे रहती है तो वीर्य आपकी योनि की ग्रीवा के पास बना रहता है। इसके अलावा यदि आ सीधी खड़ी हो जाती है तो इसकी सम्भावनायें कम हो जाती हैं। अगर आपके पास पर्याप्य समय हो तो संभोग के कुछ समय बाद तक आपका बिस्तर पर ही लेटे रहना ज्यादा लाभदायक होगा। लेकिन यदि आपको अपने मूत्रमार्ग में संक्रमण के होने की सम्भावना रहती है तथा आपको आपके डाक्टर ने सम्भोग करने के तुरन्त बाद अपने मूत्राशय को खाली करने की सलाह दे रखी हैं। तो ऐसी स्थिति में आपका लेटे रहना सही नहीं होगा। इसें अलावा कई बार बहुत व्यस्थ दिनचर्या होने के कारण पति-पत्नियों के बीच यौन सम्बन्ध कम बन पाते है। विशेषज्ञो का मानना है कि पीरियड साइकिल नियमिन नहीं हो तो ऐसे पति-पत्नियों को नियमित सम्भोग करना बहुत फायदेमन्द होगा। इसके लिये आप हर दूसरे या फिर तीसरे दिन सम्भोग कर सकती हैं। जिससे आपके प्रेग्नंेट होने की सम्भावनाएॅ बढ़ जाती हैं। इसके अलावा आप प्रेग्नेंट होना चाहती है तो आप अपने खान पान का विशेष ध्यान रखे। आपके आहार में विटामिन सी युक्त खट्टे फल होने चाहिए। जो आपके अण्डाशय से अण्डो के निकलने में सहायत करते हैं।, अपने आहार में विटामिन बी के लिये बेक्ड आलू अवश्य खाये ये आपके कोशिका विभाजन में सहायता करता है, अनार का सेवन करे क्योकि अनार महिला और पुरूष की कामोतेजना को बढ़ाता हैं।, तीखे पदार्थ जैसे मिर्ची आदि को भी अपने आहार में शामिल जरूर करे मिर्ची शरीर में रक्त के प्रवाह को बढाने में सहायत करती हैं। ताथा प्रजनन तंत्र को स्वच्छ रूधिर पहुँचाकर प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायता करती हैं। इसके अलावा आपको अपने खाने में केले का सेवन करने की भी सलाह दी जाती हैं। क्योकि केले में विटामिन बी6 पर्याप्त मात्रा में होता हैं। यदि ये सभी तरीको को अपनाने के बाद भी आप प्रेग्नेंट नही हो पा रही है तो या फिर आपके पीरियड समय पर नहीं हो पा रहे या अनियमित हैं। तो इसके लिये आपको सलाह दी जाती है कि आप इसकी जाॅच डाॅक्टर से अवश्य करवाये। और डाॅक्टर के द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ट्रीटमेन्ट ले तो आपके लिये बहतर होगा। अगर अपके पास भी कोई सुझाव या प्रश्न हो तो आप हमसे कमेेन्ट के माध्यम से पूछ सकती है।
प्रेग्नेंट होने के लिए आवश्यक सुझाव - Importent Tips For Being Pregnant
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment